विज्ञापन

Rajasthan Politics: ''चुप्पी से लगता है कि कुछ छुपाया जा रहा है', ईरान संकट और गैस सप्लाई के मुद्दे पर बोले सचिन पायलट

ईरान के तनावपूर्ण हालात और घरेलू सिलेंडरों की किल्लत पर सचिन पायलट ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पायलट ने पूछा है कि आखिर सरकार जनता से क्या तथ्य छुपा रही है और खाड़ी देशों में फंसे लाखों भारतीयों के लिए क्या योजना है?

Rajasthan Politics: ''चुप्पी से लगता है कि कुछ छुपाया जा रहा है', ईरान संकट और गैस सप्लाई के मुद्दे पर बोले सचिन पायलट
NDTV Reporter

Rajasthan News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने ईरान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय तनाव, गैस सिलेंडर की सप्लाई में कमी और तेल संकट की आशंका पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. मंगलवार को उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है और ऐसा लगता है कि देश से कुछ तथ्य छुपाए जा रहे हैं.

होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर

विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही में शामिल होने के बाद पायलट ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ना तय है. ऐसे हालात में भारत सरकार को पहले से तैयारी करनी चाहिए थी. पायलट ने कहा कि सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम तो बढ़ा दिए, जबकि उनकी पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करने पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर आम लोगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ रहा है.

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

पायलट ने चेतावनी दी कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. उन्होंने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करनी चाहिए. सचिन पायलट ने यह भी कहा कि ईरान से जुड़े हालात को लेकर संसद में सरकार ने जो बयान दिया है, उसे सिर्फ औपचारिकता तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि शांति बहाली के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास करने चाहिए. उन्होंने कहा कि मुताबिक युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और संवाद ही इसका रास्ता है.

'संसद में इस मुद्दे पर चर्चा जरूरी'

संसद में एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चर्चा नहीं होने को लेकर पायलट ने केन्द्र सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा कि लाखों भारतीय इन देशों में काम करते हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. संसद में इस मुद्दे पर चर्चा होना जरूरी है ताकि देश को स्पष्ट जानकारी मिल सके. पायलट ने आरोप लगाया कि अगर सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा से बच रही है तो इससे यह संदेश जाता है कि सच्चाई छिपाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष जानना चाहता है कि खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और संभावित ऊर्जा संकट से निपटने के लिए सरकार की क्या ठोस योजना है?

ये भी पढ़ें:- क्या गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर राजस्थान सरकार सब्सिडी बढ़ाकर जनता को राहत देगी? मंत्री ने दिया जवाब

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close