विज्ञापन

SMS अस्पताल के डॉक्टरों को मिलेगा नोटिस, CM भजनलाल ने निरीक्षण के बाद दिया निर्देश

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान ओपीडी समय में डॉ. ओम मील अनुपस्थित मिले. इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. 

SMS अस्पताल के डॉक्टरों को मिलेगा नोटिस, CM भजनलाल ने निरीक्षण के बाद दिया निर्देश
SMS अस्पताल का सीएम ने किया निरीक्षण (NDTV)

CM Bhajan Lal SMS Hospital: सवाई मान सिंह अस्पताल के डॉक्टरों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार (6 जून) को अचानक से सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे थे.  सीएम भीलवाड़ा दौरे से लौटते समय अचानक औचक निरीक्षण के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात की. साथ ही मुख्यमंत्री ने ओपीडी का भी निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले थे. जिसके बाद सीएम ने अपनी नाराजगी जाहिर की है.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान ओपीडी समय में डॉ. ओम मील अनुपस्थित मिले. इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं. 

काउंटर से जुड़े सीएम ने कई निर्देश दिए हैं

इसके साथ ही सीएम ने मरीजों को संबंधित काउंटरों एवं जांच करवाने के लिए लैब तक पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इस प्रणाली की नियमित निगरानी करने, प्रतिदिन सहायता प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या का रिकॉर्ड रखने तथा इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं. 

ओपीडी भीड़ को नियंत्रित करने का भी निर्देश

ओपीडी में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को असुविधा ना हो इसके निर्देश भी दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजी ब्लॉक को मुख्य ओपीडी क्षेत्र से बाहर ट्रांसफर करने की समय सीमा मांगी है. साथ ही, इस विभाग को शिफ्ट करने बाद खाली होने वाले कमरों के उपयोग की योजना पेश करने के निर्देश दिए हैं. 

आर्थोपेडिक विभाग समेत सभी जांच सुविधाओं को ओपीडी के नजदीक स्थापित करने का प्लान बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं.  अस्पताल में चल रहे कार्यों जैसे सेंट्रल एयर कंडीशनिंग एवं अन्य मरम्मत/नवीनीकरण कार्यों की नियमित और प्रभावी निगरानी कर समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ेंः गंजेंद्र सिंह खीमंसर के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर कहा- 'गोली मार दूंगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com