विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2024

सोम और माही नदी में आया इतना पानी कि टापू बन गया डूंगरपुर का बेणेश्वर धाम, पुलों पर चल रही पानी की चादर

बांसवाड़ा के माही बांध और डूंगरपुर के सोम कमला आंबा बांध के गेट खुलने के बाद माही और सोम नदी में पानी की आवक हो रही है. वहीं नदियों में पानी की आवक बढ़ने से जिले का त्रिवेणी जल संगम बेणेश्वर धाम पुलो के डूब जाने से टापू में तब्दील हो गया है

सोम और माही नदी में आया इतना पानी कि टापू बन गया डूंगरपुर का बेणेश्वर धाम, पुलों पर चल रही पानी की चादर
टापू बना डूंगरपुर का बेणेश्वर धाम

Dungarpur News: डूंगरपुर जिलेभर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. इधर बांसवाड़ा के माही बांध और डूंगरपुर जिले के सोम कमला आंबा बांध के गेट खुलने के बाद सोम और माही नदी के पानी की आवक होने से डूंगरपुर जिले का बेणेश्वर धाम टापू में तब्दील हो गया है. धाम को जोड़ने वाले 3 पुलों पर पानी की चादर चल रही है.

सोम और जाखम नदी में पानी की भारी आवक

बांसवाड़ा के माही बांध और डूंगरपुर के सोम कमला आंबा बांध के गेट खुलने के बाद माही और सोम नदी में पानी की आवक हो रही है. वहीं नदियों में पानी की आवक बढ़ने से जिले का त्रिवेणी जल संगम बेणेश्वर धाम पुलो के डूब जाने से टापू में तब्दील हो गया है. आज अल सुबह बेणेश्वरधाम से गुजरती सोम और जाखम नदी में पानी की आवक बढ़ने से धाम को जोड़ने वाले साबला, गनोड़ा और वलाई पल पानी में डूब गए. जिसके चलते धाम पर जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गए.

पुलों पर करीब 5 से 7 फ़ीट पानी की चादर चली 

बांध को जोड़ने वाले तीनो पुलों पर करीब 5 से 7 फ़ीट पानी की चादर चल रही है. वहीं टापू में मंदिर पुजारी, होटलकर्मी सहित करीब 20 लोग मौजूद है जो सुरक्षित है. पुलिस और जिला प्रशासन भी बारिश के चलते अलर्ट है. पुलिस विभाग की ओर से तीनों पुलों से पहले पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति उन पुलों से गुजर नहीं सके. वहीं प्रशासन ने लोगों से बहते हुए पानी में से वाहन और पैदल नहीं निकलने की भी अपील की है.

यह भी पढ़ें - नहीं होगा बेनीवाल और BAP से गठबंधन! डोटासरा बोले- 'उपचुनाव में सभी 6 सीटों पर कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com