जोधपुर में खतरनाक बिजली वायरिंग से एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थीय. वहां एक कॉलोनी में घर में काम कर रहा एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया. उसे बचाने गए एक दूसरे युवक को भी बिजली का तेज झटका लगा. यह मामल शहर के प्रतापनगर स्थित संजय सी कॉलोनी गली नंबर दो का है. घटना सुबह 9:30 बजे की है. इधर सूचना मिलते ही सरदारपुरा डिस्कॉम टीम मौके पहुंची और सप्लाई बंद की. एईएन तन्मय भाटी ने बताया रोड लाइट के तारों की वजह से करंट फैला था जिसे सही करवाया जा रहा है.
चिल्लाने की आवाज सुन बचाने आया युवक
युवक ने बताया कि वो सुबह ऑफिस के लिए निकल रहा था. इसी दौरान पास के मकान में काम करते समय एक लेबर करंट की चपेट में आ गया. उसके चिल्लाने की आवाज सुन मेरा भाई भी उसे बचाने खेल लिए गया, लेकिन दोनों को करंट लग गया. इस पर में झाड़ू लेकर गया और दोनों को दीवार से दूर किया. इसके बाद दोनों को हॉस्पिटल ले गए और अब हालात में सुधार है.
अधिकारी मौके पर पहुंचे
स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले भी इसे लेकर शिकायत की थी. अब मांग है कि यहां पुरानी केबल को सही किया जाएं. इस मामले को लेकर सरदारपुरा डिस्कॉम एईएन तन्मय भाटी ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बंद करवा दी थी. इसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया और केबल को सही करवाया गया. उन्होंने बताया कि इन कॉलोनी में पुरानी केबल लगी हुई है. रोड लाइट के तार में फॉल्ट से करंट फैला था. इसके बाद 15 मिनट में इसे सही कर दिया गया था.
उन्होंने बताया कि जहां ये घटना हुई है, वहां काफी संकरी गलियां और केबल उलझे हुए है. ऐसे में मोहल्ले के लोगों से बात कर यहां लोहे की एंगल लगाकर इंसुलेटेड वायरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-: मात्र 3000 के चक्कर में फंस गया ग्राम विकास अधिकारी, ACB ने घूस लेते रंगे हाथ दबोचा