विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर में मौसम ने ली करवट, बारिश का दौर जारी, अजमेर-जयपुर में गर्मी करेगी बेहाल!

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान जोधपुर संभाग में पारा चढ़ेगा. पश्चिमी राजस्थान के अन्य क्षेत्रों के अलावा कोटा और उदयपुर में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.

राजस्थान के जोधपुर में मौसम ने ली करवट, बारिश का दौर जारी, अजमेर-जयपुर में गर्मी करेगी बेहाल!
जोधपुर में बारिश का दौर जारी.

राजस्थान के जोधपुर में सुबह से उमस महसूस होने के बाद मौसम ने अचानक करवट ली. शहर के अलावा लूणी डांगियावास जैसे ग्रामीण इलाकों में बारिश का दौर रहा. इससे लोगों ने काफी राहत की सांस ली. पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी हल्की से मध्य बारिश हुई. जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. पश्चिमी राजस्थान में भी कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई.  

अजमेर-जयपुर में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा!

अगले 24 घंटों में अजमेर और जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. कोटा और उदयपुर संभाग में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. जोधपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि पश्चिमी राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

वनस्थली में रिकॉर्ड बारिश, उदयपुर में जमकर बरसे बादल

सबसे अधिक 39.6 मिमी बारिश वनस्थली (टोंक) में दर्ज की गई. इसके अलावा जयपुर में 35.7 मिमी, डबोक (उदयपुर) में 35.2 मिमी, प्रतापगढ़ में 23 मिमी, फलौदी में 20.2 मिमी, सीकर में 17 मिमी और दौसा में 6.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

श्रीमाधोपुर (सीकर) में 7 सेमी, पिंडवाड़ा (सिरोही) में 7 सेमी, सवाई माधोपुर में 6 सेमी, फागी (जयपुर) में 5 सेमी, दांतारामगढ़ (सीकर) में 5 सेमी, गोगुंदा (उदयपुर) में 5 सेमी, पीपलू (टोंक) में 5 सेमी और चाकसू (जयपुर) में 5 सेमी वर्षा दर्ज की गई. पश्चिमी राजस्थान में फलौदी तहसील (जोधपुर) में 3 सेमी और जोधपुर शहर में 2 सेमी बारिश हुई.

श्रीगंगानगर में तापमान 43 डिग्री के पार

हालांकि तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर सबसे गर्म बना हुआ है. यहां पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2, वनस्थली में न्यूनतम 22.1 और जवाई डैम (पाली) में 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.  

यह भी पढ़ेंः IPS अमित कुमार का शराब माफिया-गैंगस्टर के खिलाफ एक्शन प्लान, 2 बार DGP डिस्क से भी नवाजे जा चुके हैं ऑफिसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close