विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2024

हाईवे पर चलती गाड़ियों से सामान चुराने वाली गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, फिल्मी स्टाईल में करते थे चोरी

हाई-वे पर चलती गाड़ियाों से सामान की चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है. यह गिरोह फिल्मी स्टाईल में चलती गाड़ियों से सामान चोरी करते थे. मामला राजस्थान के नागौर जिले का है.

हाईवे पर चलती गाड़ियों से सामान चुराने वाली गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, फिल्मी स्टाईल में करते थे चोरी
नागौर पुलिस के हत्थे चढ़े हाई-वे पर चलती गाड़ी से सामान चुराने वाले आरोपी.

राजस्थान के नागौर जिले के पादूकलां थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर चलती गाड़ियों से सामान चोरी करने वाली अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक पिकअप गाड़ी सहित अन्य सामान भी बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की एक दर्जन से ज्यादा वारदात करना कबूल किया है. पिछले दिनों सुरपालिया पुलिस ने इस गैंग को पकड़ने का प्रयास किया था, तब यह बदमाश पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार कर भाग गए थे.

पुलिस के मुताबिक यह गैंग रात के समय हाईवे पर चलते वाहनों के पीछे अपनी मोडिफाइड पिकअप से अटैच करके चैनल के माध्यम से चलती गाड़ी से सामान चोरी कर भाग जाते थे. नागौर एसपी नारायण टोगस के अनुसार लंबे समय से इस गैंग के सक्रिय होने की पुलिस को जानकारी मिल रही थी.
 

इसके बाद पुलिस ने इस गैंग को पकड़ने के लिए जाल बिछाना शुरू किया. कल रात को DST टीम ने हाईवे पर एक मोडिफाइड पिकअप को रुकवाकर पूछताछ की, तो बदमाश संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. 

तब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने चोरी की वारदातें करना कुबूल कर लिया. इस पर पुलिस ने गैंग के 3 बदमाशों रामलाल, विनोद और दौलत को गिरफ्तार कर लिया. तीनों ही पादूकलां थाने के रहने वाले हैं. एसपी ने बताया कि आरोपी ने एक मोडिफाइड पिकअप तैयार कर रखी है, जिसे वे रात्रि के समय आगे चलते वहां के पीछे लगा देते थे. इस पिकअप में एक एडजेस्टेबल चैनल लगी हुई है और उसके आगे प्लेटफार्म भी बना हुआ है. 

इस पिकअप को यह बदमाश आगे चलते वाहनों खासकर ट्रकों से अटैच कर लेते हैं और चैनल के माध्यम से एक बदमाश सामने वाले वाहन में चढ़ जाता है और प्लेटफार्म के माध्यम से अपने दूसरे साथी को सामान चुराकर पकड़ा देता है. इस तरह यह लोग चोरी किए गए सामान को अपनी पिकअप में लोड करने के बाद फरार हो जाते हैं.

12 वारदातों में शामिल होने की बात कबूली

पुलिस के अनुसार इन लोगों ने हाईवे पर 12 वारदातें करना कबूल किया है. इनमें से 8 वारदातें नागौर जिले में और बाकी अजमेर जिले में अंजाम दी है. फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। साथ ही इस गैंग के बाकी बदमाशो की तलाश भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  नागौर में चोरी के आरोप में युवक को नग्न कर पीटा, गिड़गिड़ाता रहा आरोपी पीटते रहे लोग, वायरल हुआ वीडियो
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com