विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2024

बीकानेर में बीते 18 घंटे में दो जवानों ने की आत्महत्या, एक ने घर में तो दूसरे ने फायरिंग रेंज में फंदे से लटककर दी जान

Soldier Committed Suicide: राजस्थान के बीकानेर जिले से गुरुवार को दो जवानों के सुसाइड की खबर सामने आई. इसमें एक जवान स्थानीय तो दूसरा महाराष्ट्र के रहने वाले थे.

बीकानेर में बीते 18 घंटे में दो जवानों ने की आत्महत्या, एक ने घर में तो दूसरे ने फायरिंग रेंज में फंदे से लटककर दी जान
बीएसएफ ने खुदकुशी करने वाले जवान बंशीलाल सारस्वत को सम्मानित किया था. (फाइल फोटो)
ndtv

Soldier Committed Suicide: सेना के दो जवानों के खुदकुशी की खबर राजस्थान के बीकानेर जिले से सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार खुदकुशी की ये दोनों घटनाएं बीते 18 घंटे के दौरान की है. बीकानेर के महाजन में सेना का जवान सन्तोष पंवार फन्दे पर लटका मिला. वहीं दूसरी ओर बीकानेर में बीएसएफ के जवान बंशीलाल ने घर में फांसी लगा ली. बीकानेर की इस घटना से दो दिन पहले जोधपुर में सीआपीएफ के जवान के आत्महत्या की थी. ऐसे में बीते तीन दिन में राजस्थान के दो अलग-अलग शहरों से तीन जवानों के खुदकुशी की खबरें सामने आई. 

एक जवान बीकानेर का तो दूसरे महाराष्ट्र के रहने वाले थे

बीकानेर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक निर्माणाधीन मकान में एक जवान ने फांसी लगा ली तो उधर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तैनात एक जवान ने भी ईहलीला समाप्त कर ली. जानकारी मिली है कि जेएनवीसी थाना इलाके में बीएसएफ के जवान ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को  समाप्त कर लिया है.

बीकानेर में सुसाइड करने वाले जवान बंशीलाल की फाइल फोटो.

बीकानेर में सुसाइड करने वाले जवान बंशीलाल की फाइल फोटो.

वल्लभ गार्डन के निर्माणाधीन मकान में बीएसएफ के जवान ने दी जान

जानकारी मिली है कि वल्लभ गार्डन में निर्माणाधीन मकान में बीएसएफ के जवान 41 वर्षीय बंशीलाल सारस्वत ने फांसी का फंदा लगा लिया है. बंशीलाल मूलत लूणकरणसर तहसील के हमेरा के निवासी थे, जो यहां बीएसएफ के  क्षेत्रीय मुख्यालय में तैनात थे. सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया.

पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम होने के बाद उनका पार्थिव शरीर बीएसएफ अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंशीलाल को 15 साल की नौकरी के बाद होमटाउन में पोस्टिंग मिली थी. 

महाजन स्थित आर्मी नॉर्थ कैंप में महाराष्ट्र के जवान ने की खुदकुशी

वहीं दूसरी ओर बीकानेर के महाजन में सेना के एक जवान ने आर्मी नॉर्थ कैंप में देर रात को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. मृतक सैनिक की पहचान महाराष्ट्र निवासी सन्तोष पंवार के रूप में हुई,  वो महाजन में पोस्टेड थे. मृतक सैनिक सन्तोष पँवार का शव महाजन सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया. इस दौरान कई सैन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे. पोस्टमार्टम करने के बाद शव सेना को सुपुर्द कर दिया गया.

यह भी पढ़ें - ड्यूटी पर जाने से 10 मिनट पहले आया किसी का फोन और CRPF जवान ने खुद को मार ली गोली, अंतिम संस्कार में भी हुआ भारी ड्रामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com