विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2023

प्रतापगढ़ में मनचलों का आतंक, छेड़खानी से तंग आकर दो आदिवासी चचेरी बहनों ने की खुदकुशी

Suicide in Pratapgarh: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां छेड़खानी से तंग आकर दो आदिवासी चचेरी बहनों ने आत्महत्या कर ली. दोनों बहने 12वीं की छात्रा थी. किराए पर मकान लेकर पीपलखूंट में पढ़ाई कर रही थी.

प्रतापगढ़ में मनचलों का आतंक, छेड़खानी से तंग आकर दो आदिवासी चचेरी बहनों ने की खुदकुशी
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस टीम.

Suicide in Pratapgarh: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से पिछले महीने महिला अपराध की एक बड़ी घटना सामने आई थी. यहां एक महिला को नग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया था. मामले का वीडियो सामने आने के बाद इस घटना ने पूरे देश में सुर्खियां हासिल की. महिला आयोग के साथ-साथ सीएम गहलोत और पुलिस प्रशासन भी तुरंत एक्टिव हुई. महिला के साथ हुई दरिंदगी की इस घटना के बाद अब प्रतापगढ़ से एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां छेड़खानी से तंग आकर दो आदिवासी चचेरी बहनों ने सुसाइड कर लिया. दोनों बहने 12वीं की छात्रा थी. जो पीपलखूंट में किराए का कमार लेकर पढ़ाई कर रही थी. मिली जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले तीन-चार युवक दोनों बहनों को बीते कुछ दिनों से छेड़ रहे थे. 

पुलिस ने सहपाठी छात्रों को डिटेन किया है. फिलहाल पुलिस छात्राओं का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही है. मामले में इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं छात्राओं के साथ दुष्कर्म तो नहीं किया गया.

स्कूल के छात्र ही करते थे छेड़खानी, संबंध बनाने की कर रहे थे मांग
मिली जानकारी के अनुसार घंटाली थाना क्षेत्र के डूंगला वाणी इलाके की दो छात्राएं पीपलखूँट में रहकर 12वीं कक्षा में अध्ययन कर रही थी. यहां विद्यालय में ही पढ़ने वाले तीन-चार युवक और उनके साथी छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी करते थे और उनसे अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे.

4 अक्टूबर को छात्रा के पिता ने पुलिस से की थी शिकायत
इस बात की शिकायत पहले भी छात्राओं द्वारा की गई थी. 4 अक्टूबर को भी छात्रा के पिता द्वारा पीपलखूंट थाने में इसको लेकर प्रकरण दर्ज करवाया गया था. उसके बाद जब छात्राएं लौट रही थी अपने घर पर तब इन आरोपियों ने मिलकर दोनों छात्राओं के साथ छेड़खानी की और उनके साथ मारपीट की.

रात में बेसुध मिली छात्राएं, डॉक्टर ने मृत किया घोषित
बाद में दोनों छात्राएं रात को अपने घर पहुंची परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई, रात को सभी घर वाले सो गए सुबह उनकी काकी जब पानी भरने के लिए गई तो दोनों चचेरी बहनें एक नाले के पास बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी और उल्टियां कर रही थी परिजनों ने तुरंत घंटाली चिकित्सालय पहुंचाया यहां पर हालत गंभीर होने पर दोनों को प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटी परिजनों की भीड़.

हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटी परिजनों की भीड़.



छेड़खानी से दो छात्राओं से आत्महत्या की खबर मिलने ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. जिला चिकित्सालय में घंटाली थाना अधिकारी, पीपलखूंट थाना अधिकारी, कोतवाली थाना अधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और परिजनों के साथ बातचीत कर घटना की जानकारी ली.

घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश
घंटाली थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि इस मामले में कुछ युवकों को डिटेन किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों वे सुपुर्द किया गया है. परिजनों में घटना को लेकर आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़ें - शादी के लिए नहीं मानी युवती तो हत्या कर पेड़ पर लटकाया, आरोपी युवक गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com