विज्ञापन

BAP नेता आदिल खान पर जानलेवा हमला, हिस्ट्रीशीटर हाशिम ने पेट में घोंपा चाकू

प्रतापगढ़ के धरियावद में भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव पर मामूली विवाद में हमला किया गया. उनकी हालत गंभीर है, उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है.

BAP नेता आदिल खान पर जानलेवा हमला, हिस्ट्रीशीटर हाशिम ने पेट में घोंपा चाकू
भारत आदिवासी पार्टी के नेता आदिल खान मेव पर हमला
NDTV

 Bharat Adivasi Party Leader Attack News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे में मामूली रंजिश के चलते एक बेखैफ बदमाश ने भारत आदिवासी पार्टी ( BAP) के जिला उपाध्यक्ष के  आदिल खान मेव पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में घायल बाप नेता को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए,  हालत में उदयपुर रेफर किया गया, इस दौरान बीच बचाव में आया उसका दोस्त भी जख्मी हो गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, सूचना मिलने पर विधायक थावरचंद डामोर भी मौके पर पहुंचे.

बाइक पर बैठने को लेकर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, भारत आदिवासी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेव और उनके दोस्त आसिफ का 2 दिन पहले रेनिया मंगरी ईलाके में बाइक पर बैठने जैसी मामूली बात को लेकर  हाशिम सिंधी नाम के एक बदमाश के साथ विवाद हुआ था. आरोपी हाशिम पर पूर्व में भी आपराधीक प्रकरण दर्ज है.  विवाद के दौरान हाशिम ने दोनों को गंभीर अंजाम भुगतने और 'देख लेने' की धमकी दी थी.

मोहर्रम की छबील पर पी रहे थे शरबत तभी हुआ हमला

 कस्बे में मोहर्रम के त्योहार होने से धरियावद में जगह-जगह मुस्लिम मोहल्ले में छबील खाने लगी हुई थी. पठान मोहल्ले के एक छबील खाने पर दोनों आसिफ और आदिल शरबत पी रहे थे, तभी अचानक घात लगाए बैठा हाशिम सिंधी हाथ में चाकू लेकर वहां आ धमका आया और आदिल खान पर वार कर दिया. उसने बाप नेता आदिल खान पेट में चाकू से कई वार किए. पेट में गहरा घाव लगने पर आदिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया,. इस दौरान आसिफ ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसके हाथ में भी चाकू लग गया.

हमला कर आरोपी फरार, विधायक पहुंचे मौके पर

 आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी  वारदात करके भागने लगा. लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया. सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक मदन गहलोत, थानाधिकारी हजारीलाल मीणा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायल आदिल खान को अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वही सूचना पर भारत आदिवासी पार्टी के विधायक थावरचंद डामोर भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली, लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज देख डॉक्टर बनने की ठानी जिद, 1st अटेम्ट में 448 नंबर; NEET अभ्यर्थी की कितनी मुश्किल रही तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close