भाजपा विधायक के PA के वाट्सएप स्टेटस से बवाल, लिखा- SP को शहर के अंदर रखना; चर्चा में थाने की लिस्ट

विधायक के पीए के स्टेटस से साफ जाहिर हो रहा है कि ट्रांसफर सूची आने से पहले ही ‘सिफारिश’ का खेल शुरू हो चुका है. मामला तूल पकड़ता देख विधायक ताराचंद जैन ने सफाई दी कि यह कोई नई या गलत बात नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भाजपा विधायक के PA के वाट्सएप स्टेटस से बवाल

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. भाजपा विधायक के पीए के मोबाइल स्टेटस ने पुलिस थानों में मनपसंद अधिकारियों की पोस्टिंग करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों की ‘डिजायर' की पोल खोल कर रख दी. विधायक के पीए के मोबाइल में महज कुछ ही मिनट तक रहे ये स्टेटस शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. एक मोबाइल स्टेटस में एसपी योगेश गोयल का नाम लिखा है और बाद में फिर लिखा उदयपुर शहर में करवाना है.

विधायक के PA ने लगाए 4 स्टेटस

दरअसल, भाजपा विधायक ताराचंद जैन के पीए महेंद्र कुमार के मोबाइल पर एक के बाद एक, चार स्टेटस लगे. महज कुछ क्षण में विधायक के पीए के स्टेटस शहर में चर्चा का विषय बन गए. विधायक के निजी सहायक ने एक स्टेटस में एसपी योगेश गोयल का नाम लिखा था, दूसरे में एसआई सुखदेव सिंह को पुलिस निरीक्षक बनाने की. इसके बाद लिखा था- उदयपुर शहर में करवाना है. यहीं नहीं एक स्टेटस में तो शहर के थानों की लिस्ट निकली.

Advertisement

विधायक के पीए के स्टेटस से साफ जाहिर हो रहा है कि ट्रांसफर सूची आने से पहले ही ‘सिफारिश' का खेल शुरू हो चुका है. चर्चा ये भी है कि 1-2 दिनों के अंदर उदयपुर में थानाधिकारियों की ट्रांसफर सूची आ सकती है. ये स्टेटस वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए और लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.

विधायक ताराचंद जैन ने दी सफाई

मामला तूल पकड़ता देख विधायक ताराचंद जैन ने सफाई दी कि यह कोई नई या गलत बात नहीं है. उन्होंने मीडिया से कहा, “सभी जनप्रतिनिधियों के पास सरकारी कर्मचारियों के प्रार्थना-पत्र आते रहते हैं. पुलिसकर्मी भी अपनी पोस्टिंग के लिए आवेदन देते हैं. महेंद्र ने वे आवेदन मुझे फॉरवर्ड करने थे, लेकिन गलती से स्टेटस पर लगा दिए. यह सामान्य प्रक्रिया है.

यह भी पढे़ं- 

SMS मेडिकल कॉलेज में सभी सुपरिंटेंडेंट ने वापस लिया इस्तीफा, काम पर लौटने का किया फैसला

जोधपुर की ठंड ने सोनम वांगचुक को दिलाई लद्दाख की याद, कहा- दो रेगिस्तानों की समान कहानी


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.