Rajasthan News: बीते दिनों आतंक मचाने के बाद अब एक फिर से उदयपुर में तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिल रहा है. अब उदयपुर शहर के देवाली नीमच माता क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट दिखा. तेंदुए का मूवमेंट में एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. यह शहर का घनी आबादी वाला क्षेत्र है और इसी के पास फतहसागर झील के निकट जंगल एरिया भी है. इससे पहले भी लेपर्ड का यहां मूवमेंट दिखाई दिया है.
Advertisement
तेंदुआ दिखने के बाद क्षेत्रवासियों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है. बता दें कि बीते दिनों भी उदयपुर के अलग-अलग इलाकों में दहशत देखने को मिला है. जिले के गोगुंदा, सायरा और बड़गांव तहसील में आदमखोर तेंदुए ने 8 लोगों की जान ली थी. उस दौरान एक के बाद एक कई लोगों को शिकार बनाने के बाद आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश दिए गये थे.
यह भी पढ़ें-
Topics mentioned in this article