विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2026

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1456 किलो डोडा चूरा और स्कॉर्पियो वाहन ज़ब्त 

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला, जिसका कुल वजन 1456 किलोग्राम पाया गया. जांच के दौरान वाहन में दो अन्य नंबरों की नंबर प्लेट भी बरामद हुईं.

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1456 किलो डोडा चूरा और स्कॉर्पियो वाहन ज़ब्त 

Udaipur News: उदयपुर में प्रतापनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1456 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन को भी कब्जे में लिया गया है.

नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में, थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो वाहन (RJ 51 UC 5112) में डोडा चूरा भरकर डबोक से अम्बेरी की ओर ले जाया जा रहा है.

रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन नहीं रोककर भागने लगा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी शुरू की. इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से आती दिखाई दी. पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर चालक वाहन नहीं रोककर भागने लगा. पीछा कर वाहन को रुकवाया गया, लेकिन वाहन में सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

तलाशी लेने पर उसमें 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला, जिसका कुल वजन 1456 किलोग्राम पाया गया. जांच के दौरान वाहन में दो अन्य नंबरों की नंबर प्लेट भी बरामद हुईं. पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें- जनता ही चुन रही भ्रष्टाचार में लिप्त जनप्रतिनिधि, नागौर में बोले UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com