विज्ञापन

सरकारी स्कूल की अनोखी पहल, 90% से ज्यादा अंक लाने पर जयपुर से उड़ीं खाजूवाला की दो बेटियां 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 25 केवाईडी की दो मेधावी छात्राओं प्रियंका और कविता ने साब‍ित क‍िया क‍ि सपने सिर्फ देखने से नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने के जुनून से सच होते हैं.

सरकारी स्कूल की अनोखी पहल, 90% से ज्यादा अंक लाने पर जयपुर से उड़ीं खाजूवाला की दो बेटियां 
बीकानेर की दो छात्राओं ने हवाई जहाज से सफर कीं.
NDTV Reporter

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 25 केवाईडी की छात्रा प्रियंका और कव‍िता को हवाई सफर कराया गया. स्कूल प्रशासन ने सत्र की शुरुआत में घोषणा की थी कि बोर्ड की परीक्षा में 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को हवाई यात्रा कराई जाएगी. इस प्रोत्साहन ने प्रियंका और कविता को दिन-रात एक कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. नतीजे आए तो दोनों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. 

जयपुर से भरी पहली उड़ान 

दोनों छात्राओं ने जयपुर एयरपोर्ट से अपनी जीवन की पहली हवाई उड़ान भरी. जयपुर से बीकानेर तक हवाई यात्रा की. इस ऐतिहासिक और यादगार पल में स्कूल स्टाफ की प्रतिनिधि सुमन देवी भी उनके साथ मौजूद रहीं. प्रियंका और कविता ने बताया कि जब स्कूल में हवाई सफर की घोषणा हुई थी, तभी हमने इसे अपना लक्ष्य बना लिया था. विमान में बैठकर बादलों के बीच सफर करना हमारे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. 

ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान

विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज कुमार अटल ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को सही दिशा और प्रोत्साहन देना. इस उपलब्धि से आने वाली कक्षाओं के विद्यार्थियों में भी 90% से अधिक अंक लाने और नए मुकाम हासिल करने की होड़ लगेगी.

स्कूल प्रशासन की सराहना की   

इस अनोखी पहल से केवल विद्यालय परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे 25 केवाईडी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के इस दूरदर्शी प्रयास की सराहना की है. सचमुच, मेहनत और सही प्रोत्साहन का यह संगम ग्रामीण भारत की नई तस्वीर पेश कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री चराने लगे बकरी, हाथ में लाठी और छाता- वीडियो हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close