Weather Today in Rajasthan: ठंड की भले ही विदाई हो गई हो, लेकिन इसकी फिर से वापसी हो सकती है. इसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लेकिन उससे पहले कल (17 फरवरी) को नागौर के अलावा सीकर, पाली, श्रीगंगानगर और डीडवाना-कुचामन में भी जमकर बरसात हुई. वहीं राजधानी जयपुर, बीकानेर और अजमेर में कल यानी मंगलवार को देर रात तक बारिश जैसा मौसम बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज यानी मंगलवार (18 फरवरी) को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.
बाड़मेर में पारा 34 °C के पार
पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.3 °C और न्यूनतम तापमान करौली में 10.0 °C सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता की मात्रा 30 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.
राजस्थान मौसम अपडेट 16 फरवरी
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) February 16, 2026
राज्य के कुछ भागों में 17-18 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय। pic.twitter.com/VgO3wuXZiq
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
अजमेर 29.5, भीलवाड़ा 30.3, अलवर 29.5, जयपुर 29.1, पिलानी 32.4, सीकर 29.0, कोटा 30.5, चित्तौड़गढ़ 32.4, बाड़मेर 33.0, जैसलमेर 30.5, जोधपुर 31.8, बीकानेर 30.9, चूरू 31.4, श्रीगंगानगर 24.4, माउंट आबू 22.8, नागौर 29.0, डूंगरपुर 31.7, जालौर 31.6, सिरोही 23.5, फतेहपुर 30.0, करौली 30.0, दौसा 30.9 और झुंझुनूं में 30.8 डिग्री रहा.
18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट
विक्षोभ का सबसे अधिक असर 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में होने तथा कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: जोधपुर: औचक निरीक्षण में नदारद मिले 08 जज APO, हैरिटेज बिल्डिंग पहुंचे थे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश