Churu News: सालासर बालाजी धाम में दर्शन के दौरान वीडियो बनाने पर श्रद्धालुओं और मंदिर के गार्ड के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हरियाणा के हिसार से आए परिवार का आरोप है कि वह साधारण श्रद्धालुओं की लाइन में खड़े थे। इसी दौरान अपने रिश्तेदार को वीडियो कॉल पर बालाजी महाराज के दर्शन करा रहे थे। तभी 30 से 40 बाउंसरों ने फोन तोड़ दिया और मारपीट करने लगे। महिलाओं को भी जमीन पर गिराकर पीटा। जब शिकायत लेकर थाने गए तो वहां उनसे एक वीडियो बनवाया गया कि मंदिर में उनकी ही गलती थी। वहां हल्की धक्का-मुक्की हुई थी #rajasthan #salasarbalaji #rajasthan #topnews #ndtv #salasarbalaji