Ravindra Singh Bhati Vs Chotu Singh Rawana: रविंद्र भाटी से उलझना छोटू सिंह रावणा को पड़ा भारी!

  • 4:42
  • प्रकाशित: अप्रैल 05, 2026

Ravindra Singh Bhati Vs Chotu Singh Rawana: शिव (बाड़मेर) से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच तकरार का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है. अब यह सियासी तकरार अब राजसमंद जिले तक पहुंच गई है. शनिवार (4 अप्रैल) देर रात जिले के मेंगटिया गांव में भजन संध्या कार्यक्रम में छोटू सिंह रावणा का विरोध हुआ. रात करीब 11:30 बजे जब छोटू सिंह रावणा भजन प्रस्तुति के लिए मंच पर पहुंचे, तभी स्थानीय युवाओं ने भाटी के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए. युवाओं ने छोटू सिंह रावणा के राजसमंद में कार्यक्रम करने का खुलकर विरोध भी जताया. नारेबाजी के कारण कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया. #RavindraSinghBhati #ChotuSinghRawana #RajsamandNews #ShivMLA #RajasthanPolitics #BhatiVsRawana #MengatiyaVillage #BhajanSandhyaControversy #RajasthanViralVideo #BhatiSupporters #PoliticalTension #BarmerPolitics

संबंधित वीडियो