Rajasthan SI Exam 2026: आज से SI भर्ती परीक्षा, SOG की सख्त निगरानी, देखिए कैसे हैं इंतजाम? Top News

  • 7:16
  • प्रकाशित: अप्रैल 05, 2026

Rajasthan SI Exam 2026: राजस्थान में आज और कल दो द‍िन एसआई भर्ती परीक्षा दो पार‍ियो में होगी. 41 शहरों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर एग्‍जाम होंगे. 1015 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार एजेंसियों की परीक्षा में डमी कैंडिडेट और पेपर लीक के खिलाफ पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर तीन स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे. #RajasthanSIExam2026 #RajasthanPoliceSI #RPSCSIExam #SIExamUpdate #RajasthanGovtJobs #PaperLeakSecurity #SubInspectorExam #RajasthanJobAlerts #RPSCLatestNews #ExamGuidelines2026

संबंधित वीडियो