राजस्थान पंचायत चुनाव की जीत के बाद कांग्रेस में 2028 के मुख्यमंत्री पद को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है, जहां अशोक गहलोत ने चौथी बार सीएम बनने का विकल्प खुला रखा है वहीं सचिन पायलट ने पहले चुनाव जीतने पर जोर दिया है. डोटासरा और टीकाराम जूली ने पद की दौड़ से अलग रुख दिखाया, जबकि बीजेपी ने इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने करार दिया है. यह खास रिपोर्ट दिखाती है कि जीत के उत्साह के बीच कांग्रेस की अंदरूनी सियासत किस मोड़ पर खड़ी है.