जोधपुर पुलिस आयुक्त अंशुमन भूमिया के निर्देशन में स्पेशल टीम ने बासनी थाना क्षेत्र की एक बंद फैक्ट्री में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह गिरोह चीन-अमेरिका जैसे देशों के नागरिकों को ऑनलाइन गिफ्ट रिडीम के नाम पर ठगता था, हर महीने करीब ₹1.5 करोड़ की ठगी होती थी और कॉल सेंटर 4 महीने से चल रहा था.मौके से लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल और दो लग्जरी गाड़ियाँ बरामद हुईं, मालिक फरार है और पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी तारों की जांच कर रही है.