जिला प्रमुख चुनाव से पहले क्रॉस वोटिंग और टूट की आशंका के बीच कांग्रेस ने पड़ोसी जिले में पार्षदों व प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर एकजुटता दिखाने की रणनीति अपनाई है, जिसकी कमान ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरसाय यादव को सौंपी गई है. हालांकि पार्टी ने अभी तक जिला प्रमुख पद के प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया है, लेकिन सियासी गणित समझाया जा रहा है. बाड़ाबंदी से सीधे जिला परिषद पहुंचकर प्रत्याशी प्रस्तावकों के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे.