Congress Leaders Join BJP: प्रधान चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, कांग्रेस नेताओं को कराया शामिल!
कोटपूतली-बहरोड़ से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। पंचायत समिति में बोर्ड गठन से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। कोटपूतली से जुड़े कांग्रेस नेताओं और वार्ड नंबर-6 से निर्वाचित कांग्रेस पार्षद सहित कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि पंचायत समिति में बीजेपी बोर्ड बनाने जा रही है। वहीं बीजेपी में शामिल हुए नेताओं ने भी कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के और नेता पार्टी से जुड़ सकते हैं।
पंचायत समिति प्रधान के चुनाव से पहले हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम ने स्थानीय सियासत को और गर्मा दिया है। अब सभी की नजरें बोर्ड गठन और प्रधान पद के चुनाव पर टिकी हुई हैं।
#kotputli #behror #bjp #congress #politicalnews #breakingnews #madanrathore #rajasthanpolitics #pradhanelection #panchayatsamiti
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan