जोधपुर के बासी थाना क्षेत्र स्थित एक बंद फैक्ट्री में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 26 युवक और 6 युवतियों सहित 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के अनुसार, पिछले 4 महीनों से सक्रिय इस गिरोह के जरिए अमेरिका और चीन के नागरिकों से ऑनलाइन गिफ्ट रिडीम के नाम पर हर महीने करीब 1.5 करोड़ की ठगी की जा रही थी। मौके से लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल बरामद हुए हैं, जबकि कॉल सेंटर का मालिक हरि विजय फरार बताया जा रहा है.