बुधवार को 37 जिलों में होने वाले जिला प्रमुख चुनाव से पहले भाजपा ने सभी जिलों में प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है, जबकि कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग और प्रशासन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों पर मदन राठौड़ ने गहलोत पर पलटवार किया, वहीं पंचायत चुनाव की जीत के बाद कांग्रेस में 2028 के सीएम पद को लेकर गहलोत, पायलट, डोटासरा और जूली के बयान भी चर्चा में हैं. इस पर भाजपा के "मुंगेरी लाल के हसीन सपने" वाले तंज समेत पूरी रिपोर्ट के लिए वीडियो अंत तक देखें.