डूंगरपुर के सर्किट हाउस में कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के नेताओं की बैठक चल रही है, जिसमें डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में जिला प्रमुख और प्रधान चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा हो रही है. अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि डूंगरपुर में बीएपी का और बाकी जिलों में कांग्रेस का जिला प्रमुख बनाने की कोशिश है.पूरी जानकारी और बैठक में मौजूद नेताओं का ब्योरा जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें.