जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने स्कूटी सवार को टक्कर मारकर ₹50 लाख से भरा बैग लूटने की वारदात का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया.आरोपियों ने 2-3 दिन तक बाइक से रेकी की और पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद स्कॉर्पियो से वारदात को अंजाम दिया, जिसमें एक नाबालिग की भूमिका की भी जांच हो रही है. पुलिस ने 2 स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि पूरे गैंग को चलाने वाला मुख्य सरगना फरार है और उसकी तलाश जारी है.