श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ स्थित रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में पुलिस की मौका तस्दीक के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गिरफ्तार आरोपी महकदीप कौर और देवेंद्र की निशानदेही पर रेलवे ट्रैक से महज 10 मीटर की दूरी पर और मजार के पास दो संदिग्ध बमनुमा वस्तुएं बरामद की गई हैं. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और जांच एजेंसियां किसी बड़ी आतंकी या आपराधिक साजिश की आशंका के चलते अलर्ट मोड पर हैं.