Balotra में भारी मातम:घर के बाहर खेल रहे 3 मासूमों की गंदे पानी के गड्ढे में डूबने से मौत|Rajasthan

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र स्थित मंडापुरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा गया है, जिससे तीन मासूमों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चों की घर के पास में ही बने सीवरेज के गंदे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनो कंरो रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी रमेश एसडीएम राजेश कुमार विश्नोई और पचपदरा थानाधिकारी गीता कुमारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

संबंधित वीडियो