बांसवाड़ा जिले की आंबापुरा थाना पुलिस ने राह चलती महिला से सोने का टिक्का झपटने की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने का टिक्का बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है. वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी पुलिस ने आरोपी से जब्त कर ली है.