Baran: पंचायत चुनाव का बहिष्कार, दो गांवों में एक भी वोट नहीं। Top News । Breaking News

  • 5:16
  • प्रकाशित: नवम्बर 14, 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच मतदान बहिष्कार की खबरें सामने आई हैं। बारां जिले की छबड़ा पंचायत समिति के मुंडक्या और मुंडकी गांव में ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। दोपहर 1 बजे तक दोनों गांवों में एक भी वोट नहीं पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरी सिंचाई परियोजना के कारण उनकी जमीनें प्रभावित हो रही हैं। वे उचित मुआवजे और क्षेत्र को परियोजना में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 नवंबर को होने वाले सरपंच चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। प्रशासन और निर्वाचन विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। वहीं जैसलमेर जिले की ग्राम पंचायत भोजराज की ढाणी में भी मतदान बहिष्कार देखने को मिला। यहां बूथ नंबर 4 पर OBC आरक्षण को लेकर नाराज ग्रामीणों ने वोट नहीं डाला। पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #RajasthanPanchayatElection #RajasthanNews #BaranNews #Chhabra #ElectionBoycott #AndheriIrrigationProject #JaisalmerNews #OBCReservation #PanchayatElection #BreakingNews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो