Jodhpur: JNVU में छात्रों का हंगामा! फीस वृद्धि के खिलाफ NSUI का घेराव, नारेबाजी । Top News

  • 2:45
  • प्रकाशित: नवम्बर 14, 2026
जोधपुर की जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी (JNVU) में परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर छात्रों का विरोध तेज हो गया है। NSUI जोधपुर शहर और ग्रामीण इकाई की ओर से विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। शहर जिला अध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमराज गोदारा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से बढ़ी हुई फीस तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का आरोप है कि सेमेस्टर परीक्षा शुल्क के साथ एफिलिएटेड कॉलेजों, विश्वविद्यालय कैंपस, पीएचडी स्कॉलर्स, प्रवेश प्रक्रिया और डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज की फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। छात्र नेताओं के मुताबिक, कुछ श्रेणियों में 200 रुपये से लेकर 980 रुपये तक की वृद्धि हुई है। NSUI ने अपनी 18 सूत्री मांगें विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखी हैं। प्रदर्शनकारियों ने कुलगुरु से मुलाकात की मांग की, लेकिन विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस और छात्र नेताओं के बीच तनातनी भी देखने को मिली। #ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #JNVU #JNVUProtest #NSUI #JodhpurNews #FeeHike #StudentProtest #UniversityNews #RajasthanNews #NSUIJodhpur #StudentPolitics #BreakingNews #Jodhpur Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो