राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रदेशभर के 11,905 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में करीब 16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
मतदान प्रतिशत की बात करें तो हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा 22.41 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 22.30 प्रतिशत और सालासर क्षेत्र में 21.48 प्रतिशत मतदान की जानकारी सामने आई है। वहीं जमवारामगढ़ में 20.31 प्रतिशत, बस्सी में 15.32 प्रतिशत, तुंगा में करीब 14 प्रतिशत और आंधी में सबसे कम करीब 9.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सवाई माधोपुर से हमारे संवाददाता अजय भारद्वाज ने ग्राउंड जीरो से मतदान की तस्वीर दिखाई। जिले की चौथ का बरवाड़ा, खंडार, बजीरपुर और गंगापुर सिटी पंचायत समितियों में मतदान जारी है। बड़ी उदई ग्राम पंचायत के एक अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की गई है।
#ndtvrajasthan #rajasthan #rajasthannews #latestnews #hindinews #RajasthanPanchayatElection #RajasthanElection2026 #VotingUpdate #VotingPercentage #Hanumangarh #Pratapgarh #SawaiMadhopur #PanchayatChunav #ElectionNews #RajasthanNews #GroundReport #BreakingNews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan