राजस्थान के 25 जिलों की 116 पंचायत समितियों में मतदान जारी है, जहां दोपहर 1 बजे तक कुल 39.15% वोटिंग दर्ज हुई. जालौर के समराऊ में सबसे ज्यादा 50.54% मतदान हुआ, जबकि बूंदी के नैनवा में सबसे कम लगभग 25% वोटिंग रही। महिला मतदाताओं में खास उत्साह दिखा, और वीडियो में मतदान केंद्रों की ताजा तस्वीरें भी देखने को मिलेंगी.