जयपुर में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के दौरान नेता अमित भंसाली की शराब पीते हुए कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. NDTV राजस्थान की इस खबर के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है और संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट मांगी है. प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.