Barmer News: पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक प्रेम विवाह की पुरानी आग ने फिर भयानक रूप अख्तियार कर लिया.गुड़ामालानी थाने के जीवाणियों की ढाणी में बुधवार रात पुरानी दुश्मनी ने दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पहले लड़की पक्ष ने लड़के के बड़े भाई की नाक धारदार हथियार से काट दी, तो जवाब में लड़के पक्ष ने लड़की के चाचा का पैर इतनी बुरी तरह तोड़ दिया कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों घायलों को अलग-अलग शहरों में रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. #Barmer #Gudamalani #RajasthanNews #CrimeNews #LoveMarriageDispute #BreakingNews