Bhajanlal Cabinet Meeting: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में सबसे बड़ा एजेंडा 'नई युवा नीति' (Youth Policy) का अनुमोदन हो सकता है। सरकार इस नीति के जरिए युवाओं के रोजगार, कौशल विकास और उनके भविष्य को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा, बैठक में प्रदेश के विकास और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बीजेपी सरकार के इस कदम को युवाओं को साधने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। #BhajanlalSharma #RajasthanCabinet #YuvaNiti #RajasthanNews #BJP #RajasthanGovernment #CabinetMeeting #YouthPolicy #RajasthanPolitics #TopNews