भीलवाड़ा के हमीरगढ़ स्थित आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में काले पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दौसा निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई. एक भाई के बाहर न आने पर दूसरा उसे बचाने टैंक में उतरा और दोनों का दम घुट गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और श्रमिकों में आक्रोश फैल गया. इस दर्दनाक घटना ने फैक्ट्री और निजी संस्थानों में श्रमिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.