बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र (RD 465) से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक दलित महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय जाखड़ सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।