नागौर के विश्व प्रसिद्ध बुटाटी धाम में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें 11 जेसीबी और सैकड़ों संसाधन लगाए गए हैं. इस कार्रवाई में 17 पक्के मकानों और 100 से अधिक अस्थायी दुकानों को हटाया जा रहा है.
मौके पर तीन थानों की पुलिस और नागौर आरसी के जवान तैनात हैं. राजस्व, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे.