Rajasthan News: जयपुर के चांदपोल में दरगाह की छत के निर्माण कार्य पर रोक लग गई है. रविवार को हुए काफी हंगामे के बाद जयपुर नगर निगम ने पूरी तरह से काम रोकने के निर्देश दिए हैं. सोमवार को नगर निगम के किशनपोल ज़ोन की तरफ से शेड और हॉल के निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं. नगर निगम के पत्र में परकोटे से 5 मीटर की दूरी में काम नहीं करने के निर्देशों के उल्लंघन का हवाला दिया गया है. पत्र के अनुसार, परकोटे की दीवार से सटाकर शटरिंग कार्य किया गया, जो हैरिटेज के नियमों के खिलाफ है. #BalmukundAcharya #AminKagzi #ChandpoleDispute #JaipurNews #DargahControversy #RajasthanPolitics #MazarDispute #JaipurPolice #BreakingNewsHindi #HinduMuslimUnity #Kishanpole #HawaMahalMLA