राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश में रुके हुए पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य सरकार की चुनाव टालने की दलील को दरकिनार करते हुए 31 जुलाई तक चुनाव संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।