Kota Dussehra Mela 2026: Jassi Gill के Show में मचा बवाल! कुर्सियां फेंकी, मची अफरातफरी

  • 2:25
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026
कोटा नगर निगम के राष्ट्रीय दशहरा मेले में बुधवार रात आयोजित पंजाबी नाइट के दौरान गायक जस्सी गिल की प्रस्तुति के समय दर्शकों के पीछे डांस कर रहे कुछ युवकों में कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और युवकों ने एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां फेंकीं, जिससे अफरातफरी मच गई. मुख्य मंच पर परफॉर्मेंस जारी रही और पुलिस को अपनी ओर आता देख हंगामा करने वाले युवक वहां से तितर-बितर हो गए.

संबंधित वीडियो