कालवाड़ रोड पर मंगलम सिटी के पास देर रात एक थार सवार पर स्ट्रीट डॉग्स के पीछे गाड़ी दौड़ाने और उन्हें कुचलने की कोशिश करने का आरोप है, जिसकी पूरी घटना कॉलोनी के CCTV कैमरे में कैद हो गई. कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनकर कॉलोनीवासी बाहर निकले तो आहट मिलते ही कार सवार मौके से फरार हो गया.CCTV फुटेज सामने आने के बाद थार सवार की हरकत पर सवाल उठ रहे हैं और कॉलोनीवासियों में काफी गुस्सा है.