श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेल मार्ग पर गांव 50 जीबी के पास मंगलवार रात संदिग्ध धमाके की घटना हुई, जिससे रेल पटरी के नीचे बने सीमेंट के दो पिलर टूट गए और सरिया बाहर निकल आया. माना जा रहा है कि इसके पीछे रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश थी. हालांकि, पुलिस ने अभी तक विस्फोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की अब ATS और NIA के हाथ में है.