हनुमानगढ़ में आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबे समय से भटक रही दिव्यांग किशोरी अपने नाना के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां एडीएम उमेदी लाल मीणा ने उसकी पीड़ा सुनी और कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई हुई. मौके पर ही आधार कार्ड बनाकर किशोरी को सौंपा गया, रेड क्रॉस सोसाइटी ने व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई और पेंशन व खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई. प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से किशोरी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई.