राजस्थान में निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अलवर में सफल रोड शो के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र भरतपुर पहुंचे, जहां बिजली घर से लक्ष्मण मंदिर तक उनके रोड शो में भारी जनसैलाब देखने को मिला।