मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज 'सुरक्षा सखी' और 'यूथ सीएलजी' (CLG) सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास का सेतु बनाने पर जोर दिया।