राजधानी जयपुर के मुहाना थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बकाया पैसों के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। महाराष्ट्र में टाइल्स लगाने का काम करने वाले सचिन कुमार को क्या पता था कि अपनी मेहनत की मजदूरी मांगना उसकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित होगा।