भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया पहली बार जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। सतीश पूनिया को यह बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा चुनाव में उनके शानदार प्रदर्शन और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए दी गई है।