राजस्थान में निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की आहट के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ी बातें कही हैं। जयपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए राठौड़ ने स्पष्ट किया कि बीजेपी इस बार 'जन अपेक्षा' के अनुरूप और 'जिताऊ' उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी।