राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने जापान के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक कर उद्योगों और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।